फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाभार्थियों को अब एक साथ तीन माह का मिलेगा पेंशन

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। प्रतिदिन आने वाले फरियादियों में अधिकांश की शिकायत, पेंशन नहीं मिल रहा सुनकर जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल ने समस्या के निस्तारण की व्यवस्था किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने सोशल सेक्टर के सभी अधिकारियों को निर्देश जारी किया कि वो पेंशन के सभी प्रार्थना पत्रों का निस्तारण कर पेंशन स्वीकृत करें। जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में जनपद में 20 हजार वृद्धा पेंशन, 1 हजार दिव्यांग पेंशन एवं 6 हजार विधवा पेंशन स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में कुल 27 हजार लाभार्थियों को विधवा पेंशन, दिव्यांग पेंशन एवं वृद्धा पेंशन की स्वीकृति दी जा चुकी है। सभी लाभार्थियों का तीन महीने का पेंशन एक साथ खाते में आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें