फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब नौवीं से 12वीं के कक्षाओं के छात्रों को पढ़ने को मिलेगा ज्यादा समय:

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। छात्रहित के मद्देनजर कोर्स को समय से पूरा कराने के क्रम में शासन की तरफ से सभी बोर्ड से संबद्ध माध्यमिक विद्यालयों के 9वीं से 12वीं कक्षाएं एक शिफ्ट में कोविड गाइड लाइन के अनुरूप चलाने का फरमान जारी किया है। नए नियम से अब प्रत्येक कक्षाओं के छात्र-छात्राओं को पांच-पांच घंटा का समय मिल सकेगा। इससे विद्यालयों के प्रधानाचार्यों, शिक्षकों तथा छात्र छात्राओं में उत्साह का माहौल है।
विज्ञापन

जिले में सीबीएसई, आईसीएसई, यूपी बोर्ड से संबद्ध 517 से अधिक माध्यमिक विद्यालय हैं। लाकडाउन तथा कोरोना संक्रमण काल के चलते माध्यमिक विद्यालय बंद चल रहे थे। शासन की तरफ से कोविड गाइड लाइन का अनुपालन करते हुए दो शिफ्ट में संचालित होने के साथ ही ऑनलाइन कक्षाएं संचालित हो रही है। इससे छात्र छात्राओं को तीन घंटे का ही समय मिल पाता था। इससे छात्र छात्राओं को कोर्स को लेकर चिंतित रहे। अब शासन की तरफ से कोर्स को लेकर अब एक ही शिफ्ट में नौवीं से 12वीं कक्षाएं संचालित करने का फरमान जारी किया है। बुधवार से कक्षाएं पूर्वाह्न 10 बजे से अपराह्न तीन बजे ह्न तीन बजे तक चली।
इस संबंध में डीएवी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य देवभाष्कर तिवारी का कहना था कि पहले प्रत्येक कक्षा के छात्रों को तीन-तीन घंटा का ही समय मिलता था। लेकिन अब एक ही शिफ्ट में कक्षाएं चलने से अब छात्रों को ज्यादा समय मिलेगा। कोर्स भी समय से पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन

तालीमुद्दीन इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य मुहम्मद मजहर का कहना था कि विद्यालय को दो शिफ्ट में चलाने में असुविधा का सामना करना पड़ रहा था। छह से आठवीं की कक्षाएं बंद चल रही है। ऐसे में एक शिफ्ट में सभी कक्षाओं के संचालन में समस्या नहीं आ रहीं हैं। नया नियम छात्रों के हित में है।
इसी क्रम में अमृत पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य डॉ. माया सिंह का कहना था कि विद्यालय में काफी दूरदराज से छात्र छात्राएं पढ़ने आते हैं। नए नियम से छात्र छात्राओं को अब पांच-पांच घंटे का समय मिल रहा है। विद्यालय में पर्याप्त कमरे होलने के चलते कोई समस्या नहीं आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें