फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: अब स्कूलों की भी होगी स्वच्छता रैंकिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। ग्राम पंचायत की तर्ज पर जिले के सभी माध्यमिक विद्यालयों की स्वच्छता रैकिंग निर्धारित होगी। इसमें उच्च रैंकिंग वाले माध्यमिक विद्यालयों को राज्य और केंद्र सरकार की तरफ से पुरस्कृत किया जाएगा। समस्त माध्यमिक विद्यालयों को स्वच्छ और हरित विद्यालय रेटिंग की स्व मूल्यांकन रिपोर्ट जमा करनी होगी।
विज्ञापन


जिले में 17 राजकीय, 67 सहायता प्राप्त, 436 वित्तविहीन माध्यमिक विद्यालय हैं। प्रोजक्ट अलंकार के तहत सरकारी और सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में जल और स्वच्छता आधारित सुविधाओं पर खासा जोर दिया जा रहा है। इसके साथ ही स्वच्छता पर भी ध्यान दिया जा रहा है। पंचायतों और शहरों की तरह ही समस्त माध्यमिक विद्यालयों में अब स्वच्छता रैंकिंग का निर्धारण किया जाएगा। विद्यालयों को स्वमूल्यांकन के आधार पर 60 निर्धारित मानकों पर खरा उतरना होगा। पूरे अभियान को पांच घटकों जल, शौचालय, हाथ धुलाई, संचालन, अनुरक्षण, व्यवहार परिवर्तन और क्षमता निर्माण, मिशन लाइफ के अनुरूप हरित पहल पर बांटा गया है। अधिकारियों के अनुसार स्वच्छ और हरित विद्यालय रेटिंग 2025-26 में शामिल होने के लिए अक्तूबर के पहले सप्ताह तक विद्यालयों को ऑनलाइन आवेदन प्रस्तुत करना होगा। वहीं अक्तूबर के अंत तक जिला स्तर पर विद्यालयों का मूल्यांकन के लिए आकलन करना होगा। नवंबर 2025 के प्रथम सप्ताह तक राज्य और संघ राज्य क्षेत्र के लिए विद्यालयों का नामांकन किया जाएगा। दिसंबर के पहले सप्ताह तक राज्य और संघ राज्य क्षेत्र स्तर पर विद्यालयों का मूल्यांकन होगा। दिसंबर के दूसरे सप्ताह तक राष्ट्रीय स्तर के लिए विद्यालयों का नामांकन किया जाएगा। दिसंबर के दूसरे सप्ताह से फरवरी के दूसरे सप्ताह तक राष्ट्रीय स्तर पर विद्यालयों के प्रशस्ति पत्र के लिए क्रॉस वेलिडेशन किया जाएगा। इसके बाद राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान समारोह की तिथि की घोषणा की जाएगी।

इस बाबत जिला विद्यालय निरीक्षक गौतम प्रसाद का कहना है कि जिले के सभी माध्यमिक विद्यालयों की स्वच्छता रैकिंग निर्धारित होगी। सभी माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानायार्यो को पत्र जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें