फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: अब बड़ागांव में रूकेंगी रोडवेज की बसें, कैबिनेट मंत्री ने किया उद्घाटन

विज्ञापन
विज्ञापन
रानीपुर। मऊ नगर पालिका क्षेत्र के बड़ागांव में परिवहन निगम ने नया बस स्टॉप बनाया है। अब यहां हर दिन रोडवेज की बसें रुकेंगी। इससे आसपास के 12 से अधिक गांव के लोगों को रोडवेज बस सेवा आसानी से उपलब्ध होगी। कैबिनेट मंत्री एके शर्मा ने बुधवार को बड़ागांव में फेयर बस स्टॉप दिलाया और यहां से नई बस सेवा का उद्घाटन किया। ये बस हर दिन सुबह नौ बजे मऊ डिपो से चलकर अयोध्या होते हुए लखनऊ जाएगी। मऊ डिपो से चलने के बाद रोडवेज बस मिर्जाहादीपुरा के बाद सीधा खुरहट बाजार में रुकती थी। इसके चलते बड़ागांव सहित आसपास के 12 से अधिक गांव के लोगों से मऊ डिपो तक किराया लिया जाता था। अब बड़ागांव में स्टॉपेज बन जाने से लोगों को सहूलियत मिलेगी। जो लोग रोडवेज बस की सेवा लेने के लिए करीब चार किलोमीटर दूर जाते थे और उनका अधिक किराया लगता था। उससे भी लोगों को सहूलियत मिलेगी। स्थानीय लोगों ने कैबिनेट मंत्री की इस पहल की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें