उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों की बैठक रविवार को प्रदेश महामंत्री अजय साहू की अध्यक्षता में रोजा स्थित कैंप कार्यालय पर हुई। बैठक में अली बिल्डिंग के व्यापारियों की समस्या पर चर्चा हुई। गोपाल कृष्ण बरनवाल ने कहा कि बिना वैकल्पिक व्यवस्था किए व्यापारियों को परेशान न किया जाए। हाल में अली बिल्डिंग को जर्जर भवन दिखाकर नोटिस भेजना जनहित में है, लेकिन बिना कोई वैकेल्पिक व्यवस्था के तहत उठाया गया कदम उचित नहीं है। बैठक में सभी सदस्यों ने एकराय होकर विचार बनाया कि इस मामले में जल्द ही एक प्रतिनिधिमंडल नगरीय विकास मंत्री एके शर्मा और जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र से मिलकर व्यापारियों की इस चिंता से अवगत कराएगा। बैठक में जफर अहमद जनता, तारीक अंसारी, इसरत इकबाल लारी, अखिलेश मद्धेशिया व्यापारी शामिल रहे।