फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau: पूर्व कोतवाल व डीजीपी ऑफिस में तैनात सीओ के खिलाफ एनबीडब्ल्यू के साथ कुर्की का नोटिस जारी

Wed, 02 Aug 2023 04:43 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मऊ

सार

मारपीट के मामलों में आरोपी पूर्व शहर कोतवाल (मऊ) एवं वर्तमान में डीजीपी कार्यालय लखनऊ में सीओ के पद पर तैनात राजीव प्रताप सिंह के विरुद्ध गैर जमानती वारंट के साथ ही संपत्ति कुर्क करने के लिए नोटिस जारी हुआ है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्वेता चौधरी (मऊ) ने पेशी पर कोर्ट में उपस्थित न होने पर मारपीट के मामलों में आरोपी पूर्व शहर कोतवाल एवं वर्तमान में डीजीपी कार्यालय लखनऊ में सीओ के पद पर तैनात राजीव प्रताप सिंह के विरुद्ध गैर जमानती वारंट के साथ ही संपत्ति कुर्क करने के लिए नोटिस जारी किया है। साथ ही मामले की सुनवाई के लिए 24 अगस्त की तिथि तय की है।

विज्ञापन


मामला मऊ जिले के सरायलखंसी थाना क्षेत्र का है। मामले के अनुसार सुशीला सिंह ने सीजेएम कोर्ट में परिवाद दाखिल किया है। इसमें तत्कालीन शहर कोतवाल राजीव प्रताप सिंह को आरोपी बनाया है। सुशीला सिंह का कथन है कि वह 11 दिसंबर 2013 को अपनी पुत्री की ओर से सरायलखंसी थाने में अपने पति के विरुद्ध दर्ज कराए गए मुकदमे की जानकारी लेने के लिए गई थी।

वहां प्रभारी निरीक्षक कोतवाली राजीव प्रताप सिंह मौजूद थे। आरोप है कि शहर कोतवाल ने उसका बाल पकड़कर पटक दिया और थाने से भगा दिया। मामला सीजेएम कोर्ट में विचाराधीन चल रहा है। जिसमें राजीव प्रताप सिंह पर आरोप तय होना है। लेकिन वह कोर्ट में तारीख पेशी पर उपस्थित नहीं हुए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें