उच्च न्यायालय इलाहाबाद की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार अनिल कुमार जिले के नए मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट होंगे। इसके पूर्व वह जनपद श्रावस्ती में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के पद पर तैनात थे। वहीं मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के पद पर कार्यरत श्वेता चौधरी अब सिविल जज सीनियर डिविजन होंगी। वहीं सिविल जज सीनियर डिविजन के पद पर तैनात रहे कुंंवर मित्रेश सिंह कुशवाहा अब अपर सिविल जज सीनियर डिवीजन/ अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट होंगे। बता दें कि गत दिनों सिविल कोर्ट सेंट्रल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष शमसुल हसन और महामंत्री हरिद्वार राय के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल उच्च न्यायालय इलाहाबाद के मुख्य न्यायाधीश प्रीतिंकर दिवाकर से मिलकर जिले में रिक्त चल रहे न्यायालयों को भरे जाने तथा अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की तैनाती किए जाने की मांग की थी। जिस पर मुख्य न्यायाधीश ने प्रतिनिधि मंडल को अधिकारियों की तैनाती का आश्वासन दिया था। न्यायिक अधिकारियों की तैनाती पर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष शमसुुल हसन और महामंत्री हरिद्वार राय ने मुख्य न्यायाधीश के प्रति आभार जताया है।