फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व डायट प्राचार्य को भेजा नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान से तबादला होने के बाद भी सरकारी आवास खाली नहीं करने पर मऊ जनपद में पूर्व डायट प्राचार्य (प्रभारी) के पद पर रहे राजीव रंजन मिश्र को डायट प्राचार्य ने नोटिस जारी किया है। साथ ही सरकारी आवास खाली करने तथा बिजली का बकाया बिल जमा करने को कहा है। गत आठ वर्ष पूर्व नगर के इमिलिया स्थित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान ( डायट) में प्रवक्ता पद पर राजीव रंजन मिश्र की तैनाती हुई। बाद में प्रभारी प्राचार्य बने।इसके बाद लगभग दो वर्ष पूर्व शासन की तरफ से जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के रुप में बागपत में तैनात कर दिया गया। स्थानांतरण होने के काफी दिन बाद भी डायट परिसर में बने सरकारी आवास को अभी तक खाली नहीं किया जा सका। साथ ही उन्होंने अब तक न तो आवास का किराया जमा किया है और न ही बिजली की बिल ही जमा किया है।बिजली बिल ज्यादा बढ़ जाने के कारण बिजली विभाग बिजली विच्छेदन करने की कार्यवाही करने की चेतावनी दी है। इस मामले में तत्कालीन डायट प्राचार्य केएन कपूर ने कई बिंदुओं पर स्पष्टीकरण भी मांगा था। नोटिस जारी करने के साथ ही निदेशालय को पत्र भेजा था। अब निदेशालय की तरफ से डायट प्राचार्य से एक बार फिर रिपोर्ट मांगा है। प्रभारी डायट प्राचार्य प्रभुराम चौहान ने बताया कि पूर्व प्राचार्य राजीव रंजन मिश्र को रिमाइंडर दिया गया है। साथ ही तत्काल सरकारी आवास खाली करने, बिजली का बकाया बिल, आवास का किराया तुरंत जमा करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें