फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी भरे गढ्ढे में डूबने से किशोर की मौत

विज्ञापन
रानीपुर थाना क्षेत्र के भुसुवा गाँव के हरदिहवा सिक्सलेन के पास जमा पानी में किशोर की डूबकर मौत के - फोटो : MAU
विज्ञापन
रानीपुर। थाना क्षेत्र के भुसुवा गांव के पास पूर्वांचल एक्सप्रेस के किनारे खोदे गए गढ्ढे में भरे पानी में डूबकर 12 साल के एक किशोर की मौत हो गई। घटना को लेकर गांव वालों ने आक्रोश जताया। ग्रामीणों का आक्रोश देखकर सिक्स लेन निर्माण करने वाली कंपनी के लाइजनिंग मैनेजर मौके पर आए। उन्होंने परिजनों को 40 हजार रुपयों की अहेतुक सहायता देकर मामला रफा कराया। पुलिस ने पंचनामा तैयार करके शव परिवार वालों को सौंप दिया। घटना के समय सड़क पर भारी भीड़ जमा होने से दो घंटे तक जाम लगा रहा। भुसुवा गांव निवासी विशाल 12 पुत्र संजय राजभर अपने दो दोस्तों के साथ गांव के पास हरदिहवा मौजे के पास पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के निर्माण के लिए खोदे गए गढ्ऐ में भरे पानी में नहा रहा था। नहाते समय वह गहरे पानी में चला गया। उसे पानी में डूबते देख उसके दोनों दोस्त शो मचाते हुए भाग खड़े हुए। इसी बीच एक बाइक सवार उधर से गुजर रहा था , उसने शोर मचाकर लोगों को घटना की जानकारी दी। शोर सुनकर मौके पर जुटे लोगों ने पानी में घुसकर विशाल को बाहर निकाला लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। किशोर की मौत की सूचना कुछ ही देर में पूरे गांव और आसपास के गांवों तक फैल गई। सैकड़ों की संख्या में लोग मौके पर जुट गए। ग्रामीणों का आक्रोश देख सड़क निर्माण में गले कर्मचारी कर्मचारी मशीनें छोड़कर भाग गए। लगभग दो घंटे बाद कंपनी के लाइजनिंग मैनेजर प्रमोद रंजन राय मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिवार वालों को समझा बुझाकर 40 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी। तब जाकर मामला शांत हुआ। इस दौरान भारी भीड़ के चलते सड़क पर जाम लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें