फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: 77 गांवों के उपचार की जिम्मेदारी पर विशेषज्ञ चिकित्सक ही नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
रतनपुरा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर विशेषज्ञ चिकित्सकों के नहीं होने से ब्लॉक क्षेत्र के 77 गांवों के लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। अस्पताल पर रोजाना ओपीडी में 300 मरीज पहुंचते हैं। इमरजेंसी में लगभग 30 मरीज आते हैं। गंभीर रूप से बीमार मरीजों को विशेषज्ञ चिकित्सक न होने के कारण जिला मुख्यालय इलाज के लिए जाना पड़ता है।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्रभारी सहित पांच चिकित्सक और चार फार्मासिस्ट हैं। विशेषज्ञ चिकित्सक जैसे सर्जन, स्त्री रोग विशेषज्ञ, हड्डी रोग विशेषज्ञ, एमडी मेडिसिन चिकित्सकों की तैनाती न होने के कारण मरीजों को प्राइवेट डॉक्टर से इलाज कराना पड़ता है।



विशेषज्ञ चिकित्सकों की अस्पताल पर तैनाती न होने से मरीज ब्लॉक मुख्यालय से 23 किमी दूर जिला मुख्यालय जाते हैं। सबसे अधिक परेशानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर आने वाली महिला मरीजों को होती है। सीएचसी पर विशेषज्ञ चिकित्सक नहीं होने से बाजार में करीब आधा दर्जन निजी अस्पताल वालों की चांदी कट रही है।
विज्ञापन


सीएचसी पर अधीक्षक के साथ चिकित्सक के कुल 12 पद हैं, लेकिन अभी तक मात्र पांच चिकित्सकों की तैनाती है। इसमें प्रभारी चिकित्सक डाॅ. भैरव पांडेय, डाॅ. फैजान अहमद, डाॅ. श्रीनिवास कंडूला, डाॅ. ममता शर्मा, डाॅ. निर्मला चौहान कार्यरत हैं। इसमें भी डाॅ. ममता शर्मा कभी कभार ही सीएचसी पर आती हैं। चार फार्मासिस्ट में रमेश राय को जिला अस्पताल से संबद्ध कर दिया गया है। कमलेश राय की ड्यूटी माघ मेले में लगा दी गई है। अभी मात्र दो फार्मासिस्ट दुर्ग विजय सिंह और अशोक शर्मा के सहारे ही सीएचसी संचालित हो रही है। जीतेंद्र कुमार यादव, अनिल यादव, जय बहादुर सिह, जेपी चौधरी, सनेही, मोहन कुमार गुप्ता, प्रमोद कुमार जायसवाल, लक्ष्मण प्रसाद ने विभागीय उच्चाधिकारियों से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती की मांग की है।

विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती की बाबत विभागीय उच्चाधिकारियों को पत्र लिखा गया है। सीएचसी पर चिकित्सक और फार्मासिस्ट नहीं होने से कार्यरत कर्मियों पर अतिरिक्त दबाव पड़ रहा है। - डाॅ. भैरव पांडेय, अधीक्षक रतनपुरा सीएचसी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें