फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: बलिया-शाहगंज रेलमार्ग पर 12 घंटे के अंतराल में एक भी पैसेंजर ट्रेन नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
रतनपुरा रेलवे स्टेशन से शाहगंज तक 122 किमी लंबे रेलमार्ग पर दिन में 12 घंटे के अंतराल में एक भी पैसेंजर ट्रेन का संचालन नहीं होता है। जिससे छोटे रेलवे स्टेशनों और हॉल्ट तक सफर करने वाले रेल यात्रियों को अलसुबह या देर शाम तक का इंतजार करना होता है। यदि किसी को दिन में ट्रेन से सफर करना हो तो नहीं कर पाएगा।
विज्ञापन

इस रूट पर महानगरों से चलने वाली एक्सप्रेस और सुपरफास्ट ट्रेनें शाहगंज से निकलने के बाद केवल आजमगढ़, मुहम्मदाबाद गोहना और मऊ जंक्शन रेलवे स्टेशन पर रुकती हैं। अधिकांश ट्रेनें केवल आजमगढ़ रुकने के बाद सीधा मऊ जंक्शन रेलवे स्टेशन आकर ही रुकती हैं। रतनपुरा रेलवे स्टेशन से शाहगंज रेलवे स्टेशन के बीच हलधरपुर, इंदारा, मऊ जंक्शन रेलवे स्टेशन, पलिगढ़ हॉल्ट, खुरहट, मुहम्मदाबाद गोहना, सठियांव, सिधारी हॉल्ट, आजमगढ़ जंक्शन रेलवे स्टेशन, सराय रानी, सरायमीर, खोरासन रोड और खंजा हॉल्ट है। इस रूट पर रोजाना शाहगंज-बलिया पैसेंजर स्पेशल (05172) सुबह 5.30 बजे और दूसरी शाहगंज-बलिया पैसेंजर स्पेशल (05168) दोपहर 3.20 बजे शाहगंज से निकलकर इन सभी स्टेशनों पर रुकते हुए बलिया जाती है। वहीं, बलिया से शाहगंज जाने वाली बलिया-शाहगंज पैसेंजर स्पेशल (05167) सुबह 6.28 बजे और बलिया-शाहगंज पैसेंजर स्पेशल (05171) शाम को 6.40 बजे सभी स्टेशनों पर रुकते हुए चलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें