खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने प्रतिष्ठानों पर छापा मारते हुए मिलावट के संदेह में खाद्य पदार्थों के नौ नमूने लिए और जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए। विक्रय किये जा रहे प्रतिष्ठानों पर संदेह में 4500 रुपये मूल्य का लगभग 29 किलोग्राम सिंघाड़े का आटा जब्त किया गया। खाद्य सुरक्षा की टीम ने घोसी स्थित खाद्य प्रतिष्ठान अपना बाजार सुपर मार्केट से सिंघाड़ा आटा के दो नमूने और साबूदाना का नमूना लेकर प्रतिष्ठान में विक्रय के लिए लगभग 29 किलोग्राम सिंघाड़े का आटा जब्त किया।
सिंधी कॉलोनी हट्ठीमदारी स्थित रवि कुमार के प्रतिष्ठान से पारस प्रिमियम गजक और पारस पतीसा का नमूना लिया। अन्धा मोड़ भीटी स्थित प्रतिष्ठान से पतंजलि सावां चावल का नमूना लिया।रामलाल की गली, निजामुद्दीनपुरा स्थित लाल बहादुर के प्रतिष्ठान से रिफाइंड सोयाबीन आयल, ब्रांड, कृति तथा काला नमक, ब्रांड शंख का नमूना लिया। पिपरीडीह स्थित रामबचन गुप्ता के प्रतिष्ठान से सिंघाड़ा आटा का नमूना लिया।
संग्रहित किए गए नमूनों को जांच राजकीय जन विश्लेषक प्रयोगशाला को भेज दिया गया। प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत मिलावट सिद्ध पाए जाने पर संबंधित खाद्य कारोबारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। जांच दल में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी देवेंद्र सिंह यादव, खाद्य सुरक्षा अधिकारी अमित कुमार राना, विजय प्रकाश, सत्यराम यादव, अजीत कुमार त्रिपाठी उपस्थित रहे।