फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलिया रूट पर नहीं चल रही एक भी बस

विज्ञापन
दोहरीघाट रोडवेज परिसर के बाहर सड़क पर खड़ी बस।संवाद - फोटो : MAU
विज्ञापन
दोहरीघाट। परिवहन निगम की उदासीनता यात्रियों पर भारी पड़ रही है। ऐसे में बलिया रूट पर एक भी बस का संचालन नहीं किया जा रहा है। कारण चालकों की कमी और कंडम बसों का बेड़े में शामिल होना बताया जा रहा है। सब जानते हुए भी डिपो के जिम्मेदार मौन हैं और यात्री परेशान हो रहे हैं। दोहरीघाट डिपो में 52 बसों का बेड़ा है, वर्तमान में इसमें 16 बसों का संचालन खराब होने की स्थिति में बंद है। इसके चलते 36 बसें ही चल रही हैं। खराब बसों के साथ ही चालकों की बड़ी कमी भी है। 52 बसों पर 114 चालकों की जरुरत है, लेकिन वर्तमान में केवल 81 बस चालक है। ऐसे में बसों का संचालन भी प्रभावित हो रहा है। सबसे ज्यादा असर बलिया रूट पर चलने वाली बसों पर पड़ा है। इस रूट पर काफी समय से बसों का संचालन बंद है। इतना ही नहीं देवरिया के लिए पहले जहां तीन बसें चलाई जाती थीं वहां एक बस चल रही है। सिर्फ सुबह 11 बजे ही इस रूट पर बस का संचालन होता है, इसके बाद पूरे दिन में एक भी बस यात्रियों को नहीं मिलती। ऐसे में उन्हें निजी बसों का सहारा लेना पड़ता है। बस अड्डा परिसर में यात्री सुविधाओं का अभाव भी है। परिसर में बस चालक बसों को खड़ा न कर परिसर के बाहर राष्ट्रीय राज्यमार्ग 29 किनारे खड़ा करते हैं। इससे जाम की समस्या बन रही है। भीषण गर्मी में लंबी दूरी के लिए एक भी वातानुकूलित बस नहीं हैं। पूरे परिसर में साफ सफाई व्यवस्था नहीं है। वहीं पेयजल के लिए दो वाटर कूलर और एक हैंडपंप काफी समय से खराब पड़ा है। एआरएम हरिश्चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि चालकों की कमी को दूर करने की कवायद की जा रही है, जिससे बसों का संचालन पूरी तरह से किया जा सकें।

दोहरीघाट रोडवेज परिसर में खराब पड़ा इंडिया मार्का हैंडपंप।संवाद- फोटो : MAU

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें