मधुबन। विधानसभा चुनाव 2017 में भाजपा प्रत्याशी तथा वर्तमान में प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान के साथ ही उनके समर्थकों ने आदर्श आचार संहिता की जमकर धज्जियां उडाई थी। जिसे गंभीरता से लेते हुए चुनाव आयोग ने मधुबन थाना क्षेत्र क्षेत्र के अमित गुप्त, अशोक राजभर, रामविलास गुप्त के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन में मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले में कोर्ट ने कई बार न्यायालय में उपस्थित होकर पक्ष रखने का निर्देश दिया था। लेकिन किसी ने न्यायालय में उपस्थित होकर पक्ष नहीं रखा।जिसके बाद न्यायालय ने सभी के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कियाहै।