बढुआ गोदाम। रानीपुर थाना क्षेत्र के पलिया गांव में बुधवार को एक 35 वर्षीय युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में सल्फास का सेवन कर लिया । युवक की हालत गंभीर होने पर परिवार के सदस्यों ने उसे जिला अस्पताल में कराया। सुरेंद्र पाल 35 पुत्र शिवशंकर पाल रानीपुर थाना क्षेत्र पलिया गांव का निवासी हैं। परिवार की माने तो किसी बात को लेकर युवक का अपनी पत्नी से विवाद हो गया जिससे नाराज होकर युवक ने सल्फास का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजनों ने आनन-फानन में जिला अस्पताल में कराया जहां उसकी हालत गंभीर होने पर डाक्टरो ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया ।