सिविल कोर्ट सेंट्रल बार एसोसिएशन की 22 सदस्यीय नई कार्यकारिणी के गठन के लिए शुक्रवार को चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी गई। घोषित कार्यक्रम के अनुसार 9 व 10 दिसंबर को प्रत्याशी अपना नामांकन दाखिल कर सकेंगे। मतदान 20 दिसंबर को और मतगणना 21 दिसंबर को होगी। मतदान के लिए 1130 अधिवक्ताओं की मतदाता सूची बनाई गई है।
चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष गुरु नारायण पांडेय ने शुक्रवार को चुनाव कार्यक्रम की घोषणा किया। उन्होंने बताया कि अध्यक्ष और महामंत्री सहित 22 सदस्यीय नई कार्यकारिणी के गठन के लिए 1130 अधिवक्ताओं को मतदाता बनाया गया है। प्रत्याशी 9 व 10 दिसंबर को सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक नामांकन पत्र दाखिल कर सकते हैं।
दाखिल नामांकन पत्रों की जांच 11 दिसंबर को पूर्वाह्न 11 बजे से दोपहर एक बजे तक होगा, उसी दिन दोपहर दो बजे से चार बजे तक प्रत्याशी अपना नामांकन वापस ले सकते हैं।
उन्होंने बताया कि 20 दिसंबर को सुबह 10 बजे से दोपहर चार बजे तक मतदान होगा। वहीं 21 दिसंबर को सुबह 10 बजे से मतगणना होगी, जो समाप्त होने तक जारी रहेगी। उन्होंने बताया कि चुनाव परिणाम की अधिकृत घोषणा 23 सितंबर को दोपहर 1:30 बजे आम सभा की बैठक में होगी।