त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के प्रथम चरण के आखिरी दिन नामांकन में प्रत्याशियों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी। गाजेबाजे के साथ जिला मुख्यालय से लेकर ब्लाकों पर नामांकन दाखिल किया।
जिला पंचायत सदस्य के लिए रानीपुर और मुहम्मदाबाद गोहना ब्लाकों के 11 वार्डों के लिए दूसरे दिन 107 लोगों ने नामांकन दाखिल किया। इस प्रकार इन वार्डों से प्रथम चरण में 176 प्रत्याशी मैदान में अपनी दावेदारी कर चुके हैं। प्रमुख रूप से नामांकन दाखिल करने वालों में सपा के विधायक बैजनाथ पासवान की बहु रिंकू सरोज, सपा नेता श्रीकांत यादव, सपा नेता श्रवण यादव की पत्नी रीनू यादव ने नामांकन दाखिल किया।
जिला पंचायत सदस्य के दोनों ब्लाकों में कुल 11 वार्डों के लिए कलेक्ट्रेट में सोमवार से नामांकन हो रहा था। इसी के साथ मंगलवार को प्रथम चरण का नामांकन समाप्त हो गया।
इन वार्डों से कुल 176 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया है। वार्ड संख्या 23 नदवासराय से 15 प्रत्याशी है जिसमें से दूसरे दिन छह ने नामांकन दाखिल किया। वार्ड संख्या 24 मड़हा पट्टी से 19 प्रत्याशी हैं जिसमें से दूसरे दिन 11 ने नामांकन दाखिल किया। वार्ड संख्या 25 में 14 प्रत्याशी में नौ ने नामांकन दाखिल किया। वार्ड संख्या 26 से 11 ने नामांकन दाखिल किया। यहां से कुल प्रत्याशी 17 हो गए।
वार्ड संख्या 27 से 14 ने नामांकन दाखिल किया। यहां 21 प्रत्याशी मैदान में हैं। वार्ड संख्या 28 खुरहट से आठ ने नामांकन दाखिल किया। यहां से 15 प्रत्याशी हो गए। वार्ड संख्या 29 से 18 प्रत्याशी हैं जिसमें 14 ने नामांकन दाखिल किया। वार्ड संख्या 30 से 11 प्रत्याशी हैं जहां से चार ने नामांकन दाखिल किया। वार्ड संख्या 31 से 12 प्रत्याशी हैं जिसमें से नौ ने नामांकन किया।
वार्ड संख्या 32 से 20 प्रत्याशी हैं जिसमें से 10 ने नामांकन दाखिल किया। वार्ड संख्या 33 से 14 प्रत्याशी हैं जिसमें से 11 ने नामांकन दाखिल किया।