फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सदस्य पदों के लिए नामांकन

Sat, 20 Jan 2018 11:34 PM IST
mau news
विज्ञापन
डेलीगेट के लिए नामांकन करते प्रत्याशी।
विज्ञापन
मऊ। सहकारिता चुनाव के लिए शनिवार को जिले की सभी 92 साधन सहकारी समितियों पर डेलीगेट्स के लिए परचे भरे गए। इस अवसर पर कई न्यायपंचायतों पर दस से अधिक लोगों ने परचे भर दिए जबकि जब कि कई न्यापंचायतों में मात्र ही उम्मीदवार होने से कई लोग निर्विरोध निर्वाचित हो गए।सहकारी समिति में सदस्य पद के दाखिल पर्चों की जांच 22 जनवरी और वोटिंग 29 जनवरी को तय की गई है। मतदान में समिति में नामित सदस्य ही शामिल होंगे। बढ़ुआ गोदाम न्यापंचायत के कहिनौर से अशोक मौर्य गगजेंद्र पुर लक्ष्मी ताजोपुर से आशा , पनियरा से रामनाथ यादव , परदहा उपेंद्र सिंह ,सरयां रघुनाथ पुर से वीरेंद्र निर्विरोध चुने गए। यहां से सात सीटों पर एक से अधिक प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। जबकि बकवल से सचिंद्र सिंह, इंदपुर से राजेंद्र प्रसाद , सुल्तानपुर से केदार यादव , हरदसपुर से विनोद सिंह , बहरीपुर से उमाकांत सिंह, इमिलिया से राणा सिंह , डुमराव से अंजन सिंह निर्विरोध चुने गए।एक सीट पर दो प्रत्याशी होने से वहां चुनाव होगा।
विज्ञापन

सूरजपुर संवाददाता के अनुसार दोहरीघाट विकास खण्ड क्षेत्र के सूरजपुर न्याय पंचायत अंतर्गत साधन सहकारी समिति सूरजपुर के प्रबन्ध समिति के 9 सदस्यों के चुनाव के लिए शनिवार को चुनाव अधिकारी दिनेश शुक्ला के समक्ष नामांकन दाखिल किए गए। इसमे सूरजपुर न्याय पंचायत के करौंदिनरायनपुर से रामसागर यादव पुत्र श्यामलाल खजुहा से फूला देवी पत्नी चन्द्रदेव चकउथ से शकुंतला देवी पत्नी सुरेन्द्र यादव जमुनीपुर से विहारी यादव पुत्र गणेश यादव बन्धनपुर से खेलाड़ी यादव पुत्र रामबचन यादव मीरपुर से महेंद्र पुत्र महराज रोशनपुर से श्यामवृक्ष पुत्र मुन्नर सरफोरा से जितेंद्र राय पुत्र काशी राय सूरजपुर से जानकी प्रसाद पुत्र गंगाधर द्वारा पर्चा भरा गया। सभी 9 वार्डो से मात्र एक एक प्रत्याशियों द्वारा देर शाम तक सहकारी समिति सूरजपुर के प्रबन्ध समिति के सदस्यों द्वारा नामांकन दाखिल किया गया।चुनाव अधिकारी दिनेश चन्द शुक्ला द्वारा सभी 9 वार्डो के सदस्यों को निर्विरोध चुनने की घोषणा कर दिया ।मझवारा संवाददाता के अनुसार साधन सहकारी समिति के सदस्य पदों के लिए साधन सहकारी समिति ललितपुर लुदुहीं व साधन सहकारी समिति मझवारा में सदस्य पद के लिये कुल 22 लोगों ने नामांकन दाखिल किया। क्षेत्र की साध सहकारी समिति ललितपुर लुदुही के कुल नौ गावों में ग्रामसभा आदपुर में रविन्द्र ,रामसिंह,ग्रामसभा बेलासुल्तानपुर में सुधीर राय राम अशीष राय व अरुण राय ने पर्चा दाखिल किया तो शेष 7 ग्रामपंचायतों में एक-एक उम्मीदवारों ने पर्चा दाखिल किया। सहकारी समिति मझवारा में ग्रामसभा पवनी में भृगुनाथ , सूर्यभान पांडेय ,ग्रामसभा मझवारा में पूर्व प्रधान सुभाष चन्द्र प्रजापति व रामजनम मौर्या के बीच मुकाबला होगा। कुसुम्हा संवाददाता के अनुसार साधन सहकारी समिति धनौली लोहड़ा से फरसरा बुजुर्ग से प्रवीण कुमार राय , सियरही बर्जला से विजेंद्र राय , पनईल बिहटा से प्रमोद राय , फरसरा खुर्द से केशभान , रामपुर धनौली से नीतू राय , भैसा खरग से अखिलश मिश्रा , तारनपुर से जितेंद्री देवी, लामी से धीरेंद्र चौधरी एवं कादीपुर से शंभू मौर्य ने पर्चा भरा गया।दुबारी संवाददाता के अनुसार न्यायपुचायत दुबारी से 19, गजियापुर से नौ और नेवादा गोपालपुर से नौ प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें