फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य के 69 प्रत्याशियों ने पहले दिन किया नामांकन

Tue, 29 Sep 2015 12:26 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के प्रथम चरण में शामिल रानीपुर और मुहम्मदाबाद गोहना ब्लाक का नामांकन सोमवार से शुरू हो गया। क्षेत्र पंचायत सदस्य के प्रत्याशियों ने जहां ब्लाकों पर नामांकन किया।
विज्ञापन



वहीं, जिला पंचायत सदस्य के प्रत्याशियों ने कलेक्ट्रेट में अपनी दावेदारी प्रस्तुत की। प्रत्याशी गाजे बाजे एवं जुलूस निकालकर समर्थकों के साथ नामांकन स्थल पर पहुंचे। हालांकि कुछ ने साधारण ढंग से अपने प्रस्तावकों के साथ दावेदारी प्रस्तुत की।


प्रथम चरण में जिला पंचायत सदस्य के 11 वार्डों में कुल 69 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया। कलेक्ट्रेट से लेकर दोनों ब्लाकों में नामांकन को लेकर काफी गहमागहमी रही।
विज्ञापन



प्रथम चरण में नामांकन दाखिल करने वालों में जिले की सबसे चर्चित सीट खुरहट वार्ड नंबर 28 पर सपा जिलाध्यक्ष धर्मप्रकाश यादव की पत्नी पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अंशा ने नामांकन किया। इस सीट पर इनके प्रतिद्वंद्वियों में डीसीएसकेपीजी कालेज के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष एवं सयुस के पूर्व जिलाध्यक्ष लालबहादुर यादव ने नामांकन किया।


 इस सीट पर निवर्तमान जिला पंचायत सदस्य रामदुलारे राम, संतोष राजभर से लेकर कुल सात लोगों ने नामांकन दाखिल किया। इसके अलावा दूसरी चर्चित सीट वार्ड नंबर 30 सुल्तानीपुर से एमएलसी यशवंत सिंह के पुत्र विक्रांत यादव ने अपने समर्थकों के साथ नामांकन दाखिल किया।


इस सीट पर उनके प्रतिद्वंद्वी देवनाथ, महेंद्र राजेश, सुशीला, दिलशाद एवं नौशाद ने भी नामांकन किया। इस प्रकार सभी सीटों पर कुल 69 लोगों ने नामांकन किया। वार्ड  संख्या 23 नदवासराय से नौ, वार्ड संख्या 24 मड़हा पट्टी से 8, वार्ड -27 करहां से 7,  वार्ड-28 खुरहट से 7, वार्ड 30  सुल्तानीपुर से  7, वार्ड स-26 सुरहुरपुर से 6,  वार्ड -25  खैराबाद से 5,  वार्ड-29  रानीपुर से 4, वार्ड -31 सरसेना से 3, वार्ड-32, चार,   वार्ड 33 रेकवारेडीह से 3 पर्चे जमा हुए।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें