फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर बिना मास्क लगाए भीड़ देख उतर गए नोडल अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। नोडल अधिकारी मुकेश मेश्राम जनपद में दो दिन प्रवास के बाद लखनऊ लौटते समय मुहम्मदाबाद गोहना कस्बा के निकट अचानक कैलेंडर तिराहा पर रुक गए। लंप अधिकारियों और लक्जरी गाड़ियों का लंबा काफिला रुकता देख वहां सैकड़ों की भीड़ जुट गई। इस दौरान वहां अधिकांश लोगों द्वारा मास्क न पहना देख मुकेश मेश्राम ने कोविड नियमो का पालन किए जाने की हिदायत दिया। मेश्राम ने लोगों से कहा कि कोरोना की तीसरी लहर तेजी से फैल रही है ऐसे में हम सभी लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए हमेशा मास्क पहने और हाथ धोते रहें। सड़क पर मौजूद लोगों में अधिकांश द्वारा मास्क का उपयोग न किए जाने पर सख्ती दिखाते हुए कहा कि थोड़ी सी असावधानी हमारे जिंदगी के लिए घातक हो सकती है। ऐसे में सभी लोगो को मास्क का उपयोग करना जरूरी है ताकि जीवन को सुरक्षित रखा जा सके। उन्होंने 15 से 18 वर्ष के किशोरों को कोविड का टीकाकरण कराने का सुझाव दिया। कहा कि किसी भी प्रकार की गलतफहमी या अफवाह पर ध्यान मत दें। देश में सभी लोगों को टीकाकरण कराया जाना है और यह मुफ्त किया जा रहा है। सभी लोग निर्धारित केंद्र पर जाकर टीकाकरण करवाए। थोड़ी देर रुकने के बाद वह काफिले के साथ आजमगढ़ की ओर निकल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें