फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी माध्यमिक विद्यालयों में स्थापित होगा मतदाता साक्षरता क्लब

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। डीएवी इंटर कॉलेज के सभागार में मतदाता साक्षरता क्लब की बैठक प्रधानाचार्य देव भास्कर तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में मतदाता जागरूकता एवं मतदान प्रतिशत बढ़ाने हेतु विस्तृत रूप से चर्चा की गई। इस मौके पर जिला विद्यालय निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि मतदान प्रतिशत जितना अधिक होगा, लोकतंत्र उतना ही मजबूत होगा। मतदान जागरूकता जन-जन तक पहुंचाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि मतदान के लिए लोगों को जागरूक करने के लिए माध्यमिक विद्यालयों में साक्षरता क्लब की स्थापना की जाएगी। इस क्लब में 14 से 17 वर्ष आयु वर्ग के छात्र शामिल किए जाएंगे। प्रधानाचार्य देव भास्कर तिवारी ने सभी अध्यापकों एवं कर्मचारियों से आग्रह किया कि सभी अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। बताया कि डीएवी इंटर कालेज में मतदाता साक्षरता क्लब की स्थापना की गई है। इस अवसर पर अनिल विमल, ऋषिकेश पांडेय, आनंद शुक्ला, कल्पनाथ यादव, बृजेश राय, मुनेंद्र सिंह, हेमंत दीक्षित, ज्ञानेंद्र मिश्रा, मनोज सिंह, महेंद्र प्रताप सिंह, शरद पांडेय, विवेक शुक्ला, कंचन लता पांडेय आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें