फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: नोडल अधिकारी ने किया गौशाला बगली पिजड़ा का निरीक्षण

विज्ञापन
परदहां ब्लाक के बगली पिजड़ा स्थित बृहद गौशाला का निरीक्षण करते नोडल अधिकारी शेषमणि पांडेय।संवा? - फोटो : MAU
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसीमऊ। शासन से नामित नोडल अधिकारी तथा विशेष सचिव हथकरघा एवं वस्त्र उद्योग शेषमणि पांडेय ने विकास खंड परदहा अंतर्गत वृहद गौशाला बगली पिजड़ा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पशुओं के गोबर गौशाला के अंदर ही अलग-अलग जगहों पर रखा पाया गया। ठंड से बचाव के लिए कोई समुचित व्यवस्था नहीं होने पर नोडल अधिकारी द्वारा ठंड से बचाव के लिए तत्काल व्यवस्था कराने का सख्त निर्देश दिया। इसके उपरांत गौशाला में जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने पर उन्होंने इसका समाधान करने के भी निर्देश दिया। उन्होंने गौआश्रय स्थल में स्थित जिन पशुओं का ईयर टैगिंग नहीं हुआ है,उनका ईयर टैगिंग कराने और गौआश्रय स्थल में समस्त मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने तथा वहां पर कर्मचारियों की शिफ्टवार ड्यूटी लगाने का निर्देश दिया। नोडल अधिकारी द्वारा जनपद के समस्त गौआश्रय स्थल में चारे की पर्याप्त मात्रा सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए। नोडल अधिकारी ने गौशाला में स्थित कुछ पशुओं को स्वयं गुड़ खिलाया। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी प्रशांत नागर सिंह, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें