नगर में सड़क सुरक्षा माह को लेकर जागरूकता रैली निकालते रामस्वरूप भारती इंटर कालेज के छात्र-छात्?
- फोटो : MAU
मऊ।सड़क सुरक्षा माह के मद्देनजर नगर के भीटी स्थित रामस्वरूप भारती इंटर कालेज के 132 छात्र एवं छात्राओं के साथ स्काउट गाइड रैली का आयोजन किया गया। रैली में शामिल स्काउट गाइड रामस्वरूप भारती इंटर कालेज, भींटी से बाल निकेतन मोड़ तक गई। छात्र छात्राएं यातायात के नियमों के बारे में लोगों को जागरुक कर रहे थे। सड़क सुरक्षा संबंधी जानकारी देते हुए बताया गया कि वाहन चलाते समय सीट बेल्ट तथा हेलमेट पहनकर गाड़ी चलाएं और किसी भी दशा में शराब का सेवन कर वाहन न चलाएं। रैली में प्रधानाचार्य विजय सिंह, स्काउट मास्टर रमेश सिंह, राजेश तिवारी, वीर प्रताप सिंह, जयंत सिंह एवं गाइड लीडर पूनम सिंह आदि शामिल रहे।