फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोडल अधिकारी ने दो एलईडी डिस्प्ले वैन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। नोडल अधिकारी गरिमा यादव ने बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं योजना के तहत नारी सशक्तिकरण को बल प्रदान करने के क्रम में कलेक्ट्रेट से दो एलईडी डिस्प्ले वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। एलईडी डिस्प्ले जनपद के गाजीपुर तिराहा, आजमगढ़ मोड़, बस स्टैंड होते हुए भीटी चौक, बलिया मोड़ होते हुए कोपागंज ब्लाक एवं बाजार से घोसी बाजार होते हुए दोहरीघाट ब्लाक तक जनजागरूकता के लिए भ्रमण करेगी।
विज्ञापन

इसके साथ ही दुसरी एलईडी वैन बालिया मोड़ होते हुए इंदारा बाजार से होते हुए मधुबन ब्लाक एवं मधुबन बाजार का भ्रमण करते हुए तहसील मधुबन के अन्तर्गत जनजागरूकता भ्रमण किया गया। इसके साथ ही साथ नुक्कड़ नाटक के माध्यम से भी महिलाओं को जागरूक किया गया। उन्होंने कहा कि महिलाओं के प्रति लोगो की सोच को बदलने के लिए हमें निरंतर कार्य करना चाहिए। मिशन शक्ति का मकसद यह है कि महिलाओं एवं बालिकाओं का सुरक्षा व सम्मान हो। इसके साथ ही नोडल द्वारा सोनीधापा इंटर कालेज में छात्राओं को जागरूक किया गया तथा महिला थाना, सरायलखंसी थाना में महिला पुलिस कर्मियों को भी जागरूक किया गया। उक्त अवसर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी समर बहादुर सरोज, जिला कार्यक्रम अधिकारी दुर्गेश कुमार, सीडीपीओ रंजीत कुमार, जिला बाल संरक्षण अधिकारी सहित जिला प्रोवेशन कार्यालय एवं बाल कल्याण समिति के समस्त तथा वन स्टाप सेंटर एवं महिला शक्ति के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें