जिला पंचायत सदस्य सुभाषचंद्र यदुवंशी ने बुधवार को घोसी ब्लाॅक के चमरियांव गांव में 12 लाख रुपये की लागत से सुल्तानपुर नहर माइनर से बृज बिहारी राय के घर के आगे तक बनने वाली सीसी रोड का शिलान्यास किया। सीसी रोड के बनने से आसपास के लोगों को आवागमन सुगम होगा। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य सुभाषचंद्र यदुवंशी ने कहाकि विकास ही मेरे जीवन का लक्ष्य है। रैन बसेरा, पुलिया, इंटरलॉकिंग, सोलिंग नाली निर्माण का कार्य कराया गया है। भविष्य में भी बड़े पैमाने पर विकास के कार्य अपने क्षेत्र में प्रस्तावित है। मौके पर पूर्व प्रमुख रामभवन यादव, पूर्व प्रधान हरिंद्र, पूर्व बीडीसी धर्मेंद्र, ग्राम प्रधान अवधेश यादव, रामानंद, राजेश कुमार, बृज बिहारी राय, रामजन्म यादव शामिल रहे।