शारदीय नवरात्र को लेकर नगर के आजमगढ़ तिराहा पर लगी पूजा सामग्री की दुकान से खरीदारी करते लोग।संव?
- फोटो : MAU
मऊ। इस वर्ष नवरात्र पर कारोबार के बेहरत होने के आसार हैं। इसको लेकर व्यापारियों में उत्साह है। चाहे आटोमोबाइल का क्षेत्र हो या फिर इलेक्ट्रॉनिक का अथवा आभूषण का इसे लेकर कारोबारी तैयारियों में जुट गए हैं। नवरात्र सोमवार से शुरू हो रहा है। संक्रमण काल के बाद अब कारोबारियों के चेहरे पर कारोबार के पटरी पर आने की चमक दिख रही है। कारोबारी प्रतिष्ठानों को सजाने संवारने सहित माल मंगाने मेें जुट गए हैं। वाहनों की एडवांस बुकिंग होनी भी शुरू हो गई हैं। आटोमोबाइल कारोबारी शादाब अंसारी ने बताया कि गत वर्ष वाहन कारोबार लगभग 10 करोड़ का हो सका था। अपाची, जुपिटर की बुकिंग होने लगी है। इस वर्ष 15 करोड़ का कारोबार होने की उम्मीद है। सराफा कारोबारी विजय सर्राफ कहते हैं कि इस साल नवरात्र में अच्छा कारोबार होने की उम्मीद है। इसको लेकर बाजार में तैयारी चल रही है। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष डॉ. रामगोपाल गुप्ता ने बताया कि नवरात्र, दशहरा, दीवाली, धनतेरस आदि पर अच्छा कारोबार होगा। लोग दुकानों पर जानकारी लेने भी आ रहे हैं। इलेक्ट्रानिक्स कारोबारी साकिब सिद्दीकी कहते हैं कि संक्रमण से जो कारोबार डाउन चल रहा था। इस वर्ष बेहतर होने की उम्मीद है।