फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: घोसी तहसील में महिलाओं के लिए यूरिनल नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। घोसी तहसील में महिलाओं के लिए यूरिनल और शौचालय की समुचित व्यवस्था नहीं होने से उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रोजाना बड़ी संख्या में आने वाली महिलाओं को घंटों तक परेशानी सहनी पड़ती है।
विज्ञापन

तहसील में प्रतिदिन भूमि की रजिस्ट्री, मुकदमों की पैरवी और अन्य जरूरी कागजात बनवाने के लिए बड़ी संख्या में महिलाएं आती हैं। यह तहसील क्षेत्र के विभिन्न गांवों के लोगों के आवश्यक कागजातों के निर्माण का केंद्र है।
इसके बावजूद यहां महिलाओं के लिए अलग और स्वच्छ यूरिनल की सुविधा नहीं है। इसका सबसे अधिक असर महिलाओं पर पड़ रहा है। मदापुर समसपुर निवासी आरती, गीता और सीता ने बताया कि सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं के लिए यूरिनल की सुविधा बेहद जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने नगर प्रशासन से घोसी तहसील सहित प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर महिलाओं के लिए साफ-सुथरे यूरिनल और शौचालय की व्यवस्था कराने की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें