फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में पार्किंग नहीं, सड़क पर खड़े वाहनों से लगता है जाम

विज्ञापन
गर के आजमगढ़ तिराहा पर डिवाईडर होने के बावजूद लगा जाम। - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। तमाम कवायदों के बाद भी शहर को जाम से निजात नहीं मिल पाई है। नगर की प्रमुख सड़कों की चौड़ाई बढ़ाई गई है। डिवाइडर भी बने हैं लेकिन पार्किंग की व्यवस्था नहीं की जा सकी है। आलम यह है कि शहर में आए लोग सड़क के किनारे अपनी दोपहिया, चारपहिया गाड़ियां खड़ी कर देते हैं। इसके अलावा आटो रिक्शा चालक जहां तहां रुक कर सवारियों को बैठाते हैं। आधी सड़क तक गाड़ियां खड़ी रहने से अक्सर जाम लगता है और इसमें फंसे लोग परेशान होते हैं।
विज्ञापन

नगर का आजमगढ़-बाल निकेतन तिराहा मार्ग सबसे व्यस्त रहने वाला मार्ग है। इस सड़क पर मुख्य बाजार होने के कारण प्रतिदिन हजारों की संख्या में लोगों का आवाजाही होती है। बाजार में खरीदारी करने आए लोग सड़क के तरफ अपनी दो और चार पहिया गाड़ियां खड़ी कर देते हैं। आटोरिक्शा चालक भी आड़े तिरछे आटो खड़ी कर सवारियों को बैठाते हैं। दो तरफ वाहनों से सड़क सिमट जाती है जिससे जाम लगता है। जाम की समस्या दूर करने के लिए डेढ़ वर्ष पूर्व नगर पालिका की ओर से सड़क चौड़ाई बढ़ाई गई। डिवाइडर भी बनवाया गया। पार्किंग की व्यवस्था नहीं कराई गई। इसकी वजह से आए दिन जाम लगता है और जाम में फंसे लोग परेशान होते हैं। स्थिति यह होती है कि दस मिनट की दूरी तय करने में लोगों को 40 से 50 मिनट लग जाते हैं। समस्या तब और गंभीर हो जाती है जब स्कूल टाइम में सुबह और अपराह्न स्कूली बसें सड़क पर आती हैं। सड़क पर आड़े तिरछे आटो रिक्शा खड़ी करने वालों के खिलाफ पुलिसकर्मी कार्रवाई नहीं करते हैं। आजमगढ़ मोड़ पर पुलिस पिकेट होने के बाद आड़े तिरछे गाड़ियां खड़ी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाती है। इसके अलावा गाजीपुर तिराहे, भीटी चौराहे और मिर्जाहादीपुरा तिराहे पर सड़क किनारे अतिक्रमण और गाड़ियां खड़ी होने से जाम लगता है।
लोग बोले, सबकुछ जानकर भी अंजान बने हैं जिम्मेदार
मऊ। शहर में जाम की समस्या से परेशान नागरिकों ने पार्किंग की व्यवस्था करने की मांग नगर पालिका प्रशासन से की है। निजामुद्दीनपुरा निवासी डॉ. सतीश सिंह ने कहा कि जबतक वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था नहीं होगी तब तक जाम से निजात नहीं मिलेगी। नगर पालिका को इस पर ध्यान देना चाहिए। भीटी निवासी कुंजबिहारी गुप्ता ने कहा कि जाम की समस्या दूर करने के लिए नगर पालिका को वाहन पार्किंग की व्यवस्था करनी चाहिए जिससे कि लोग अपने वाहन उसमें पार्क कर सकें। चांदमारी इमलिया निवासी धर्मशक्ति पाठक ने कहा कि जाम की समस्या दूर करने के लिए अभियान चलाना चाहिए। अतिक्रमण करने वालों पर कार्रवाई होनी चाहिए। पुराघाट निवासी राजन विश्वकर्मा ने कहा कि सड़क किनारे चार पहिया वाहनों को खड़ा कर लोग घंटों खरीददारी करते हैं। इसके चलते जाम लगता हैै।
विज्ञापन

कोट
आजमगढ़ मोड़ तिराहे पर पार्किंग के लिए जगह चिह्नित की गई है। वहां पार्किंग की व्यवस्था होने से जाम की समस्या दूर होगी। इस दिशा में काम चल रहा है। - तैयब पालकी, अध्यक्ष, नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें