फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नया फुट ओवरब्रिज नहीं, ट्रैक पार कर रहे यात्री

विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर फुट ओवरब्रिज न होने रेलवे ट्रैक पार कर दूसरे प्लेटफार्म पर जाते यात्री।संवाद - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। दो साल पहले विद्युतीकरण में बाधा बन रहे फुट ओवरब्रिज (एफओबी) को रेलवे तोड़वा तो दिया। लेकिन काम पूरा होने के बाद अब नया एफओबी नहीं बनवाया। ऐसे में यात्री रेलवे ट्रैक पार कर रहे हैं। इस खतरनाक स्थिति को जानते हुए भी अधिकारी लापरवाह बने हैं। पूर्वोत्तर रेलवे के ग्रेड ए-वन मऊ जंक्शन पर करीब 23 जोड़ी ट्रेनों की आवाजाही रहती है। वर्तमान में यहां से प्रतिदिन दस हजार से ज्यादा यात्रियों का आना-जाना है। रेलवे ने करीब दो दशक पहले प्लेटफार्म एक से प्लेटफार्म दो तथा तीन पर जाने के लिए फुटओवर ब्रिज बनवाया था। करीब ढाई वर्ष पूर्व शुरू हुए विद्युुतीकरण के दौरान फुटओवर ब्रिज को इंजीनियरों ने काम के बीच में बाधा बनने की बात करते हुए तोड़ दिया। लेकिन विद्युतीकरण कार्य पूरा होने के बाद अब तक इसे नहीं बनाया जा सका है। इसके चलते मऊ जंक्शन पर प्लेटफार्म एक से प्लेटफार्म दो, तीन तथा चार जाने के लिए या तो प्लेटफार्म एक के अंतिम छोर में बने दूसरे फुट ओवरब्रिज से जाना पड़ रहा है। या कई समय तथा परेशानी से बचने के लिए रेलवे ट्रैक पार कर दूसरे प्लेटफार्म पर पहुंच रहे हैं। मालूम हो कि इस ओवरब्रिज के साथ इंदारा जंक्शन का फुट ओवर ब्रिज भी तोड़ा गया था। वहां इसे बनाने में हाथ लगा दिया गया है, लेकिन यहां अब तक इस पर काम शुरू नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें