फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: 4 तहसील, कलेक्ट्रेट सहित 10 रिकॉर्ड रूम में आग से बचाव के इंतजाम नहीं

विज्ञापन
विकास भवन में नही लगा है अ​​ग्निशमन यंत्र। संवाद - फोटो : Archive
विज्ञापन
मऊ। जनपद की चार तहसीलों, रजिस्ट्री कार्यालय, कलेक्ट्रेट सहित 10 रिकॉर्ड रूम में लाखों लोगों की जमीन और संपत्ति से जुड़े बेशकीमती सरकारी दस्तावेज की सुरक्षा के इंतजाम नहीं हैं। किसी भी रिकॉर्ड रूम में अंदर या बाहर आग से बचाव के लिए अग्निशमन यंत्र नहीं लगाए गए हैं। अगर शॉर्ट सर्किट या किसी अन्य कारण से यहां आग लगती है तो एक ही झटके में पिछले 36 साल का पूरा रिकॉर्ड जलकर राख हो जाएगा। मंगलवार को टीम ने ग्राउंड रिपोर्ट की।
विज्ञापन


कई जगहों पर रिकॉर्ड रूम के बाहर और फाइलों के बीच में बिजली के स्विच बोर्ड खुले थे। कलेक्ट्रेट में रूम से बाहर ही एमसीबी स्विच खुला मिला। दोपहर 12:30 बजे टीम विकास भवन पहुंची। वहां भूतल पर कहीं भी अग्निशामक यंत्र नहीं दिखे। प्रथम तल पर गलियारे में एक अग्निशामक यंत्र दिखा, जिसपर जंग लगा था और धूल की मोटी परत जमी थी। द्वितीय तल पर भी इंतजाम नहीं था। विकास भवन में ही बक्सों में भरकर बैलेट पेपर और सभी विभागों के दस्तावेज सुरक्षित रखे गए हैं। दो साल पहले शॉर्ट सर्किट के कारण विकास भवन में बिजली के तार जले थे। इसके बाद भी जिम्मेदार इससे सबक नहीं लिए।

विकास भवन से निकलकर टीम सदर तहसील पहुंची। वहां जन्म मृत्यु प्रमाणपत्र रूम में पहुंची। लाखों लोगों के दस्तावेज नीचे और तह लगाकर रखे थे, लेकिन वहां भी अग्निशमन यंत्र नहीं दिखा। अंदर बिजली के स्विचबोर्ड के ठीक बगल में फाइलों का ढेर सजाकर रखा दिखाई दिया। यही स्थिति मुहम्मदाबाद गोहना, घोसी और मधुबन तहसील में भी दिखी। एआरटीओ कार्यालय में भी लाखों वाहनों के टैक्स आदि की फाइलें असुरक्षित रूप से रखी मिलीं। लेकिन यहां भी अग्निशमन यंत्र नहीं मिला। एक नवंबर की रात एआरटीओ कार्यालय की मुख्य बिजली आपूर्ति बंद होने के बाद भी शॉर्ट सर्किट हो गया था। इससे कंप्यूटर, प्रिंटर आदि उपकरण जल गए थे। गर्म होने के कारण बिजली के तार पिघल गए थे। कर्मचारियों का कहना था कि इन्वर्टर से बल्ब जलते रहते हैं ताकि फाइलों को चूहे कुतरे नहीं। इन्वर्टर चालू रहने के कारण ही शॉर्ट सर्किट हुआ था। कलेक्ट्रेट में तीन अभिलेखागार हैं। तीनों जगह आग से सुरक्षा के इंतजाम नहीं दिखाई दिए।
विज्ञापन


रजिस्ट्री कार्यालय के रिकॉर्ड रूम पर भी मंडरा रहा खतरा

सब-रजिस्ट्रार कार्यालयों के रिकॉर्ड रूम में आग से बचाव के लिए कोई भी सुरक्षा इंतजाम नहीं किए गए हैं। व्यवस्था के तहत मुहम्मदाबाद गोहना और सदर सब रजिस्ट्रार कार्यालय के सभी रिकॉर्ड सदर रजिस्ट्रार कार्यालय में सुरक्षित रखा जाता है। वहीं मधुबन और घोसी तहसील का रिकॉर्ड घोसी रजिस्ट्रार कार्यालय के रिकॉर्ड रूम में संरक्षित है। इन दोनों ही महत्वपूर्ण केंद्रों पर लाखों की संख्या में बैनामे, वसीयतनामे और न्यायालयों व प्रशासन के महत्वपूर्ण आदेश फाइलों में बंद हैं, जो पूरी तरह असुरक्षित हैं। शॉर्ट सर्किट होने पर जरा सी चिंगारी से भीषण रूप ले सकती है। 2017 से पहले के एक भी रिकॉर्ड कंप्यूटर में दर्ज नहीं हैं। यदि किसी अनहोनी में ये दस्तावेज नष्ट होते हैं, तो भविष्य में किसी भी पुरानी रजिस्ट्री, बैनामे या सरकारी आदेश की प्रमाणित प्रतिलिपि (नकल) जारी करना पूरी तरह असंभव हो जाएगा। इससे भूमि विवादों के निस्तारण और आम नागरिकों के मालिकाना हक को साबित करने में कानूनी संकट खड़ा हो जाएगा।

सरकारी कार्यालय और रिकॉर्ड रूम में आग से बचाव के इंतजाम जरूरी हैं। यदि आग लगती है तो सालों पुराने बैनामे के दस्तावेज जल जाएंगे। विभाग को पहले ही रिकॉर्ड रूम के अंदर और बाहर अग्निशमन यंत्र लगवाने चाहिए थे। अग्निशमन यंत्र लगवाने के लिए निरीक्षण कर नोटिस जारी किया जाएगा। -के वर्मा, सीएफओ मऊ

विकास भवन में नही लगा है अग्निशमन यंत्र। संवाद- फोटो : Archive

विकास भवन में नही लगा है अग्निशमन यंत्र। संवाद- फोटो : Archive

विकास भवन में नही लगा है अग्निशमन यंत्र। संवाद- फोटो : Archive

विकास भवन में नही लगा है अग्निशमन यंत्र। संवाद- फोटो : Archive

विकास भवन में नही लगा है अग्निशमन यंत्र। संवाद- फोटो : Archive

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें