फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएनएस कैडेट्स ने दिया स्वच्छता का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। जिले के विभिन्न कॉलेजों में बुधवार को राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के आयोजन हुए। जिसमें एनएसएस कैड्टस ने साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। रानीपुर : पलिया स्थित बाबा भृगु पीजी कालेज में सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ प्रबंधक राम बिलास दुबे ने दीप प्रज्वल्लित कर किया। कैडेट्स ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। बाद में इनके द्वारा सन्त रविदास मंदिर परिसर की साफ सफाई कर स्वछता का संदेश दिया गया। इस दौरान पूर्व प्रधान बृजनरायन दुबे, डा देवेन्द्र सिह, उमेश प्रसाद, सुदामा यादव, रामलाल, रेखा दुबे, इसरावती, रजनीकांत मौजूद रहे। पिपरीडीह : कृष्णा पीजी कालेज में शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि प्रबंधक तेजबहादुर यादव ने किया। इस दौरान छात्र छात्राओं ने ताजपुर पतिला स्थित शिवमंदिर परिसर में सांफ सफाई कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। साथ ही सामाजिक कुरीतियां, स्वच्छता एंव कचरा निस्तारण पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। प्रबंधक तेजबहादुर यादव ने कहा कि समाज में विद्यमान कुरीतियों को दूर करने का सबसे सरल माध्यम राष्ट्रीय सेवा योजना है।इ सके द्वारा स्वयं सेवक गांव गांव जाकर सामाजिक कुरीतियों के प्रति लोगो को जागरूक कर रहे है। इस मौके पर कार्यक्रम अधिकारी सुनीता यादव, दिनेश कुमार मौर्या, संतोष, हरिओम, प्रदीप, उपेंद्र, श्याम सुंदर, परशुराम, पवन, संदीप, मुन्ना और सुभाष यादव उपस्थित रहे। घोसी : डीएसएसए महाविद्यालय दादनपुर अहिरौली में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ प्राचार्य डाक्टर देवेश कुमार सिंह ने किया। पहले दिन जागरूकता रैली निकाली गई। प्राचार्य ने कहा कि कहा कि शिविर के माध्यम से युवा समाज में व्याप्त कुरीतियों को समाप्त करने में अपनी महती भूमिका निभाएं। इस दौरान प्रवक्ता अंशुमान सिंह, पूर्णिमा उपाध्याय, रामप्रवेश, मुकेश, पूर्णिमा उपाध्याय, सीमा, शिखा वर्मा, श्वेता, रीतू, एनम, आशीष उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें