कोपागंज स्थित बीआरसी पर निपुण भारत मिशन अंतर्गत स्कूल रेडनेश कार्यक्रम,एक दिवसीय ई सी सी ई कार्य?
- फोटो : MAU
मऊ। नई शिक्षा नीति के तहत बुधवार को निपुण भारत की ईसीसीई कार्यशाला में परदहां तथा नगरक्षेत्र के प्राथमिक शिक्षकों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बीआरसी परदहां डायट कैंपस में स्कूल रेडिनेस के लिए प्रशिक्षित किया गया। इस मौके पर ट्रेनर जय प्रकाश पांडेय और देवदत्त मिश्र ने पीपीटी के माध्यम से नई शिक्षा नीति एनईपी 2020 के तहत गतिविधि आधारित शिक्षा, प्रिंट रीच सामग्री का प्रयोग विस्तार से बताया। खंड शिक्षा अधिकारी कमलेश कुमार मिश्र, नगरशिक्षा अधिकारी रवि प्रकाश ने संयुक्त रूप से सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और शिक्षकों को इस प्रशिक्षण को विद्यालयों पर लागू करने को निर्देश दिया। कार्यशाला में प्रशिक्षक मनोज, नीतीश नरायण राय, अनिल सिंह, एआरपी चंद्रधर राय, संकुल शफिकुर्हमान, प्रवीण राय, संध्या राय, शोभा सिंह आदि शामिल रहे। कोपागंज : क्षेत्र के खुखुंदवा स्थित बीआरसी पर बुधवार को निपुण भारत मिशन के अंतर्गत एक दिवसीय ईसीसीई क्रियान्वयन कार्यशाला का आयोजन खंड शिक्षा अधिकारी कोपागंज अजब सिंह यादव की अध्यक्षता में किया गया। इसमें मुख्य रूप से बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग तथा बेसिक शिक्षा विभाग के आपसी समन्वय से स्कूल रेडिनेस कार्यक्रम के अंतर्गत सप्ताहिक दिनचर्या बच्चों के खेल-खेल में सिखाने की गतिविधियां व बच्चों की रुचि के अनुसार गतिविधि कक्षा कक्षों में सामग्रियों की उपलब्धता आदि पर विस्तार से चर्चा हुई। एसआरजी अरविंद पांडेय ने बाल वाटिका या गतिविधि कक्षा कक्ष का भौतिक परिवेश और उसमें की जाने वाली गतिविधियां तथा कक्षा के अंदर के भौतिक परिवेश कैसे हो प्रोजेक्टर पर पीपीटी के माध्यम से विस्तार से प्रकाश डाला। एआरपी शैलेंद्र पांडेय एवं प्रशिक्षक नवीन राय ने बाल अधिकार, टी एल एम निर्माण, गतिविधियों का निर्माण कैसे किया जाए इसके हुनर भी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं नोडल शिक्षकों को बताया। इस अवसर पर जयंत यादव, ज्ञानचंद, दीपमाला, बीना सिंह, प्रिया सिंह, पूजा राय, सौरव सिंह, उपेंद्र राय, मनोज चौहान, अविनाश, सत्येंद्र यादव आदि शामिल रहे।