फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एएसपी ने किया क्रिटिकल बूथों का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
मधुबन। एएसपी त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी ने बुधवार को तहसील क्षेत्र के वर्नेबुल बूथ कुंवरपुरवा तथा क्रिटिकल बूथ दरगाह एवं सिपाह इब्राहिमाबाद का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने पेयजल, स्वच्छता, दिव्यांगों के लिए रैंप,बिजली आदि के बारें में जानकारी लेते हुए कमियों को शीघ्र सुधारने के निर्देश दिये। ग्रामीणों को चुनाव में निर्भीक होकर मतदान करने की अपील की। उन्होंने विश्वास दिलाया कि यदि किसी प्रत्याशी अथवा उसके समर्थक द्वारा किसी प्रकार का प्रलोभन दिया जा रहा है। अथवा मतदाताओं को डराया धमकाया जा रहा है तो वह निर्भीक होकर इसकी जानकारी प्रशासन को दें । ऐसा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मतदानओं से संक्रमण से बचाव के लिए प्रोटोकॉल का अनुपालन करने को भी कहा। इस दौरान सीओ उमाशंकर उत्तम, प्रभारी निरीक्षक सौरभ राय सहित पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें