कोपागंज (मऊ)। स्थानीय थाना क्षेत्र के खुखुंदवा मोड़ के पास स्थित पेट्रोल पंप के सामने स्थित एक गुमटी का पटरा तोड़कर शनिवार की रात चोरों ने लगभग नौ हजार के सामान एवं बिक्री के 600 रुपये नगदी चुरा लिया। घटना की जानकारी दुकानदार को युवक को रविवार की उस समय हुई जब सुबह वह दुकान खोलने आया। उसने देखा कि गुमटी का पटरा टूटा हुआ है और सभी सामान गायब है। दुकानदार ने थाने पहुंच पुलिस को तहरीर दिया। पुलिस तहरीर पाते ही मामले की छानबीन में जुट गई है। खुखुंदवा मोड़ के पास पेट्रोल पंप के सामने खुखुंदवा गांव निवासी सिन्धु गुमटी में नमकीन, बिस्कुट, गुटका की दुकान है। शनिवार को शाम दुकानदार दुकान बंद कर घर चला गया। रविवार को सुबह जब वह दुकान खोलने आया तो देखा कि गुमटी का एक तरफ का पटरा टूटा हुआ है। जब वह अंदर देखा तो सामान गायब देख उसके होश उड़ गए।