फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल न जाने वाले नौ बच्चों को किया चिह्नित

विज्ञापन
विज्ञापन
मधुबन। शारदा कार्यक्रम के तहत शिक्षा क्षेत्र फतेहपुर मंडाव के बीईओ सुनील कुमार सिंह ने शिक्षकों के साथ अभियान चलाकर आउट ऑफ स्कूल बच्चों को चिह्नित किया। इन बच्चों के अभिभावकों को शिक्षा का महत्व समझाकर विद्यालयों में नामांकित कराया। अभियान के तहत पांच से 14 साल आयु तक के आउट ऑफ स्कूल बच्चों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

एआरपी रणंजय मल्ल ने बताया कि बीईओ ने स्वयं गांव फतेहपुर में ईंट भट्ठे पर जाकर दो बच्चों को चिह्नित कर उनके अभिभावकों को शिक्षा का महत्व समझाया। मुस्तफाबाद के मुसहर बस्ती में सात बच्चे चिह्नित किए गए। इन्हें प्राथमिक विद्यालय मुस्तफाबाद में नामांकित कराया। अभियान में अनवारूल हक, वकील सिंह, बहादुर यादव, मनोज कुमार, ओम प्रकाश मौर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें