फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलग-अलग सड़क हादसों में नौ घायल

Sat, 31 Oct 2015 11:32 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में शनिवार को अलग-अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में नौ लोग घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में पांच की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन



शहर कोतवाली क्षेत्र के गाजीपुर तिराहा के समीप शनिवार को ट्रक की चपेट में आने से दवा लेने आए दो युवक गंभीर रूप से घायल गए। जानकारी के मताबिक 27 वर्षीय संतोष पुत्र मुन्ना निवासी लालपुरा जनपद गाजीपुर एवं 32 वर्षीय संदीप कुमार गुप्ता पुत्र ओमप्रकाश निवासी छपरी जनपद गाजीपुर जिला मुख्यालय पर दवा लेने आए थे।


गाजीपुर तिराहा के पास इनकी बाइक एक ट्रक के चपेट में आ गई। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल लाया गया। जहां हालत गंभीर होने पर दोनों को वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन



घोसी संवाददाता के अनुसार  घोसी से एक टेंपो सवारी लेकर सुल्तानपुर बाजार के लिए चला। कोतवाली के अहमदपुर आसन गांव के पास सड़क के किनारे टेंपो पलट गया। इससे अजीत कुमार निवासी एटौरा डोरीपुर एवं नसुरुल्लाह निवासी सुल्तानपुर, रामप्रसाद निवासी अहमदपुर असना तथा तिलकू निवासी कपरियाडीह घायल हो गए ।


घायलों को सीएचसी घोसी ले जाया गया। नसरुल्लहा, रामप्रसाद और अजीत की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।


दोहरीघाट संवाददाता के अनुसार आजमगढ़-दोहरीघाट पर नई बाजार के समीप दो बाइकों की आमने सामने भिड़ंत हो गई। इसमें चंद्रबली पुत्र अयोध्या निवासी रूद्रपुर रौनापार आजमगढ़, अशोक कुमार पुत्र कून्नू यादव निवासी हरधौली, सुरेश यादव पुत्र किशोर निवासी परसिया रूद्रपुर घायल हो गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें