फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: बरलाई मोड़ पर बाइक सवार कारोबारी को नीलगाय ने मारी टक्कर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बरलाई मोड़ के पास बृहस्पतिवार की सुबह आठ बजे मांस लेकर अतरारी जा रहे दो मांस कारोबारी की बाइक नीलगाय से टकरा गई। इससे दोनों बाइक सवार मांस कारोबारी बुरी तरह जख्मी हो गए। दोनों को स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन

जहां जांच के दौरान चिकित्सक ने एक मांस कारोबारी को मृत घोषित कर दिया। जबकि दूसरे की हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया।
मोहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के अतरारी निवासी खलीलुर्रहमान (58) और नजीर अहमद (50) मुख्यालय से मांस ले जाकर कीमा, कबाब आदि बनाकर बेचते थे।
बृहस्पतिवार की सुबह दोनों मऊ शहर से अपनी बाइक पर एक बोरे में मांस लेकर अपने घर ले जा रहे थे। अभी दोनों बाइक से सरायलखंसी थाना क्षेत्र के बरलाई मोड़ के पास पहुंचे थे कि एक नीलगाय आ गई।
दोनों की बाइक उससे टकरा गई और दोनों बुरी तरह जख्मी होकर गिर गए। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। थानाध्यक्ष सरायलखंसी आरके सिंह ने बताया कि स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को लेकर जिला अस्पताल लाया गया। चिकित्सक ने जांच के बाद खलीलुर्रहमान को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

प्राथमिक उपचार के बाद नजीर आलम को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। परिजनों ने घायल को शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी थी। बोरे में मिला मांस बकरा और मुर्गे का है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें