फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरक्षा की दृष्टि से रात्रिकालीन कर्फ्यू जरूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। ओमिक्रान को देखते हुए शासन की ओर से घोषित किए गए रात्रिकालीन कर्फ्यू का व्यापारियों ने स्वागत किया है। कहा कि सुरक्षा के मद्दनेनजर यह जरूरी था। इसके लागू होने से व्यापार पर कोई असर नहीं पड़ेगा। प्रशासन की तरफ से रात 11 बजे से सुबह पांच बजे तक नाइट कर्फ्यू लागू करने का आदेश जारी किया है। वहीं शादी-विवाह आदि सार्वजनिक आयोजनों में कोविड प्रोटोकॉल के साथ अधिकतम 200 लोगों के भागीदारी की अनुमति दी गई है। नाइट कर्फ्यू लागू करने से कारोबार पर असर नहीं पड़ेगा। सुरक्षा की दृष्टिकोण से कर्फ्यू लगाने का व्यापारियों ने स्वागत किया है। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष डॉ. रामगोपाल गुप्ता ने बताया कि सुरक्षा दृष्टिकोण से रात्रिकालीन कर्फ्यू लागू होना स्वागतयोग्य कदम है। कोविड प्रोटोकाल राजनीतिक दलों की चुनावी सभा पर भी लागू होना चाहिए। उप्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के जिला महामंत्री गोपाल कृष्ण बर्नवाल का कहना है कि रात्रिकालीन कर्फ्यू लागू होने से अभी कारोबार पर असर नहीं पड़ेगा। सुरक्षा की दृष्टि से स्वागतयोग्य कदम है। लोगों को इसका पालन करना चाहिए। लेकिन इतने से ही काम नहीं चलेगा। हम सब को कोविड गाइड लाइन का पालन भी करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें