फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार बिना भेदभाव कर रही विकास

विज्ञापन
नगर के भुजौटी स्थित एक प्लाजा में भाजपा महिला मोर्चा के जिला सम्मेलन को संबोधित करतीं मुख्य अतिथ? - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। भारतीय जनता पार्टी के तत्वावधान में शनिवार को नगर के भुजौटी स्थित एक प्लाजा में भाजपा महिला मोर्चा का जनपद सम्मेलन का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश और केंद्र सरकार बिना भेदभाव के लोगों का विकास कर रही है। मुख्य अतिथि सांसद नीलम सोनकर ने कहा कि सरकार ने ऐतिहासिक कदम उठाकर लड़कियों के लिए शादी की उम्र 21 बढ़ा दिया जिससे महिलाओं की सामाजिक वैचारिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य जैसी सभी पदों पर फायदा मिलेगा। भाजपा सरकार में हर वर्ग का विकास हो रहा है। केंद्र और प्रदेश की सरकार बिना भेदभाव किए सबका विकास कर रही है। अर्चना सिंह और जिलाध्यक्ष प्रवीण गुप्ता ने कहा कि गरीबों का हक गरीबों को दिया जा रहा है। कार्यक्रम को जिला महामंत्री प्रितुलता पांडेय, प्रतिमा सिंह, सीता राय, बिंदू सिंह, संगीता द्विवेदी ने भी संबोधित किया। अध्यक्षता मोर्चा की जिला अध्यक्ष सरोज सिंह ने किया। इस दौरान नीलम सर्राफ, संतोष पांडेय, रानू सिंह, उषा भारती, संगीता सिंह, पूजा राय, रेखा गुप्ता, विमला वर्मा, उमामल्ल, रिंकू, सरिता, माला मद्धेशिया, आशा राजभर, किरण राजभर, सरिता भारती आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें