जिले के विभिन्न राजकीय तथा निजी पालिटेक्निक संस्थाओं में चल रहे विभिन्न डिप्लोमा में प्रवेश के लिए कंप्यूटर आधारित संयुक्त प्रवेश परीक्षा यूपी जेईई 2024 13 जून से 20 जून तक तीन पालियों में होगी। इसके लिए मोमिन अंसारी गर्ल्स इंटर कॉलेज अटारी मुहम्मदाबादगोहना, साई कॉलेज ऑफ फार्मेसी सिकटिया दो परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। प्रवेश परीक्षा सुबह आठ बजे से 10.30 बजे, दोपहर 12 बजे से 2.30 बजे तथा शाम चार बजे से 6:30 बजे तक तीन पालियों में होगी। यह जानकारी राजकीय पालिटेक्निक के प्रधानाचार्य भूपेंद्र नाथ चौधरी ने दी।