नगर के संस्कृत पाठशाला स्थित एक रेस्टोरेंट में मारवाड़ी युवा मंच मऊ चेतना शाखा की बैठक बृहस्पतिवार को संपन्न हुई। जिसमें आगामी सत्र के लिए पदाधिकारियों का चुनाव हुआ। वहीं बैठक में अध्यक्ष निधि अग्राल और सचिव ज्योति खंडेलवाल ने अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच द्वारा मऊ शाखा को मिले तीन विशेष पुरस्कार की जानकारी सदस्यों को दिया। बैठक में आगामी सत्र के लिए पदाधिकारियों का चुनाव हुआ। जिसमें प्रीति अग्रवाल अध्यक्ष,अंजना खंडेलवाल सचिव,गुंजा अग्रवाल को कोषाध्यक्ष चुना गया। बैठक को संबोधित करते हुए शाखा की अध्यक्ष निधि अग्रवाल ने कहा कि बड़े हर्ष की बात है कि मऊ चेतना के बेहतरीन कार्य को देखते हुए अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच के विशेष कार्यक्रम में तीन पुरस्कार से सम्मानित किया गया। जिसमें राष्ट्रीय विशिष्ट शाखा पुरस्कार,प्रांतीय अति विशिष्ट शाखा पुरस्कार और महिला विशेष कार्यक्रम पुरस्कार शामिल हैं। सचिव ज्योति खंडेलवाल ने कहा कि मऊ शहर के त्रिदेव धाम मंदिर के स्थापना दिवस पर कलश यात्रा में उचित प्रबंध के लिए भी धाम द्वारा शाखा को पुरस्कृत किया गया।
बैठक में आगामी सत्र के विभिन्न कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में मुख्य रुप से रंजना जालान,अंजू सक्सेरिया,अंजू थरड,सुनीता अग्रवाल,राधिका थरड,प्राची,रेखा, शिल्पी, श्रद्धा खंडेलवाल,विभा खंडेलवाल,ललिता,निलिमा,अनुराधा अग्रवाल आदि सदस्य मौजूद रहीं।संवाद