फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिर ऐसा क्या हुआ: निकाह के 19 दिन बाद अचानक बेहोश हुई विवाहिता, अस्पताल पहुंचने से पहले हुई मौत

Mon, 13 Jan 2025 07:37 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।

सार

Mau Latest News: मऊ जिले की घोसी कोतवाली क्षेत्र के कस्बा खास बड़ी बाजार में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। रिपोर्ट आने पर मौत की वजह का पता चलेगा। 
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मऊ जिले की घोसी कोतवाली क्षेत्र के बड़ी बाजार निवासी नवविवाहिता की सोमवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं मृतका के शरीर पर चोट के निशान को देखते हुए डॉक्टरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। जिस महिला की मौत हुई है, उसका 19 दिन पहले ही निकाह हुआ था। इस घटना को लेकर जहां पूरे इलाके में चर्चा हो रही हैं। हालांकि पुलिस को मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।

विज्ञापन


यह है मामला
मृतका की पहचान बलिया जिले के रेवती गांव निवासी शबाना खातून के रूप में हुई है। उसका निकाह बीते 25 दिसंबर 2024 को घोसी कोतवाली क्षेत्र के कस्बा खास बड़ी बाजार निवासी शमशाद अहमद से हुआ था। शमशाद के पिता मुहम्मद यासमिन ने बताया कि बहू घर पर खाना बना रही थी। इस दौरान अचानक बेहोश हो गई।  

परिजन आनन- फानन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोसी में इलाज के लिए भर्ती कराने पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस बीच मौजूद चिकित्सकों ने इसकी सूचना पुलिस को देते हुए बताया कि नवविवाहिता के शरीर पर कुछ चोट के निशान हैं। वहीं इस बाबत कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है, लेकिन अभी इसको लेकर कोई तहरीर नहीं मिली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें