फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: सिर में चोट लगने से हुई थी नवजात की मौत, गैर इरादतन हत्या में जेल भेजा गया पिता

विज्ञापन
विज्ञापन
56 दिन की बेटी की गैर इरादतन हत्या के आरोप में जगधारी मौर्या को शनिवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पीएम रिपोर्ट में सिर में चोट लगने के कारण मौत की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

मामला मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के भाटीकला गांव का है। बेटी की मौत के बाद जगधारी रात के अंधेरे में ही शव को झोले में भरकर बरडीहा पुल के नीचे फेंक आया था। ऐसा करते हुए एक व्यक्ति ने उसे देख लिया था।
शुक्रवार की सुबह घटना की जानकारी होने पर उसने पुलिस को सूचना दी थी। सूचना पर पुलिस ने जगधारी को हिरासत में ले लिया था। दो जनवरी को जगधारी की पत्नी लालसा ने बेटी को जन्म दिया था। पहले से ही दो बेटी के बाद तीसरी बेटी पैदा होने से जगधारी काफी नाराज था।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की शाम आठ बजे मजदूरी करके वापस आया तो पत्नी बेटी को गोद में लेकर बैठी थी। बताया कि बेटी को दूध पिला रही थी इसलिए खाना बनाने में देरी हो गई है। शराब के नशे में धुत जगधारी इसी बात पर उसे पीटने लगा।
लोग मारपीट के दौरान बेटी के सिर में चोट लगी और कुछ ही घंटे बाद उसकी मौत हो गई। घटना छुपाने के लिए उसने शव को झोले में भरा और बरडीहा पुल के नीचे फेंक दिया। बेटी के नहीं मिलने पर लालसा रातभर परेशान रही।
सुबह होने पर ग्रामीणों ने झोले में भरा शव मिलने की सूचना पर भीड़ इकट्ठा हो गई। पत्नी की तहरीर पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया था।

पीएम रिपोर्ट में बच्ची के सिर में चोट लगने की पुष्टि हुई है। मामला संदिग्ध देखते हुए जगधारी को पहले ही हिरासत में ले लिया गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर गैर इरादतन हत्या के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कर उसे शनिवार को न्यायालय में पेश किया गया। सुनवाई के बाद न्यायालय में न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। -केके वर्मा, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक, मुहम्मदाबाद गोहना
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें