मऊ। कलेक्ट्रेट सभागार में ईद एवं अक्षय तृतीया के मद्देनजर जिलाधिकारी अरुण कुमार ने शांति समिति की बैठक की। उन्होंने धर्म गुरुओं एवं शांति समिति के सदस्यों द्वारा से मिलजुल कर त्योहार बनाने की अपील की। कहा कि धार्मिक स्थलों पर नए लाउडस्पीकर लगाने की अनुमति नहीं मिलेगी। जिलाधिकारी ने बताया कि त्योहारों को मनाने के लिए सरकार की तरफ से नई गाइडलाइन जारी कर दी गई है, जिसके अनुसार कोई नई परंपरा नहीं शुरू की जाएगी। किसी भी प्रकार के जुलूस या धार्मिक आयोजन के लिए अनुमति लेनी होगी। उन्होंने कहा कि किसी भी धार्मिक स्थल पर नए लाउडस्पीकर लगाने की अनुमति नहीं होगी तथा जो पहले से लाउडस्पीकर लगाए गए हैं उनकी आवाज परिसर के अंदर तक ही सीमित रहेगी। कहा कि जो भी सरकार के नियम कानून है वह सभी के लिए हैं। पुलिस अधीक्षक सुशील घुले ने सोशल मीडिया के माध्यम से फैलने वाले अफवाहों से बचने की सलाह दी। कहा कि किसी भी जुलूस या धार्मिक आयोजन के आयोजनकर्ता अपने कार्यकर्ता पुलिस के साथ अवश्य रखें, जिससे कानून व्यवस्था बनाए रखने में मदद हो सके।