फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पारदर्शिता के साथ होना चाहिए सभी कार्य

विज्ञापन
परदहां ब्लाक सभागार में मनरेगा कार्यों के सफल संचालन को लेकर आयोजित बैठक में मौजूद लोकपाल विनीत? - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। विकास खंड परदहां में लोकपाल विनीता पांडेय ने बुधवार को मनरेगा कार्यों के सफल संचालन के लिए कर्मियों के साथ बैठक की। इस मौके पर लोकपाल विनीता पांडेय ने निर्देश दिया कि मनरेगा योजना के तहत कार्य कराए जा रहे हैं। सभी कार्य मानक के अनुरूप व पारदर्शिता के साथ होने चाहिए । अन्यथा की स्थिति में कमी पाई गई तो कार्रवाई की जाएगी। लोकपाल ने बताया कि मनरेगा कार्यों में अनियमितता व धांधली की शिकायत मुख्य रूप से तीन प्रकार से की जा सकती है, लिखित रूप में, व्हाट्सएप के द्वारा, ईमेल के द्वारा, अथवा विकास भवन स्थित लोकपाल कार्यालय में लिखित रूप में शिकायत की जा सकती है। कहा कि शिकायत ग्राम सभा की बैठकों व उनके रिकार्ड का रखरखाव, परिवारों का पंजीकरण, जॉब कार्ड पंजीकरण, जॉब कार्डो का रखरखाव, कार्यों की मांग का रजिस्टर, मजदूरी का समय से भुगतान, कार्य की गुणवत्ता, ठेकेदारों व मशीनों द्वारा कार्य कराया जाना, मस्टररोल का सत्यापन, लिंग के आधार पर भेदभाव आदि पर लोकपाल कार्यालय में शिकायत किया जा सकता है। बैठक में खंड विकास अधिकारी धीरेश कुमार गुप्ता ने बताया कि आप सभी लोग ईमानदारी व मानक के अनुरूप कार्य कराएं। जिससे जन कल्याणकारी योजनाएं भली-भांति संपन्न हो सके। बैठक में सभी ग्राम प्रधान, तकनीकी सहायक, एपीओ, सभी ग्राम पंचायत अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें