मऊ। नगर के रौजा पर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की जिला इकाई के नए कैंप कार्यालय का उद्घाटन वरिष्ठ सदस्य रामकेर विश्वकर्मा द्वारा फीता काटकर किया गया।
विज्ञापन
इस अवसर पर संगठन के जिलाध्यक्ष डॉ. रामगोपाल गुप्ता और जिला महामंत्री कन्हैया लाल जायसवाल ने संयुक्त रूप से कहा कि किसी भी संगठन की मजबूती के लिए उसका एक कार्यालय होना बेहद आवश्यक है। कैंप कार्यालय मिल जाने से अब व्यापारियों की बैठकों और उनकी समस्याओं के समाधान की दिशा में और अधिक तेजी से काम किया जा सकेगा। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि संगठन व्यापारियों के हितों की हर लड़ाई पूरी मजबूती के साथ लड़ेगा और उनकी छोटी-बड़ी हर समस्या का समाधान कराया जाएगा। उद्घाटन समारोह के दौरान मुख्य रूप से महातम यादव, अशोक सिंह, गामा यादव, रामतीरथ भारद्वाज, अजय मिश्र, संजय सर्राफ, वीरेंद्र कुमार उपस्थित रहे। संवाद