फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंयुवा कार्यकर्ताओं ने किया भिक्षाटन

Mon, 04 May 2015 11:25 PM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
नेपाल के भूकंप पीड़ितों की सहायता के लिए और गोमाता को राष्ट्रमाता घोषित करने के  हिंयुवा कार्यकर्ताओं ने सोमवार को नगर में भ्रमण कर भिक्षाटन किया।
विज्ञापन



 इस अवसर पर जिला संयोजक अजय सिंह ने कहा कि भिक्षाटन से जो धन जुटाया जाएगा उसे भूकंप पीड़ितों की सहायता के लिए नेपाल भेजा जाएगा। उन्होंने सक्षम लोगों का आह्वान करते हुए कहा कि नेपाल में आई त्रासदी में बेघर हुए लोगों की सेवा करना नारायण की सेवा से कम नहीं है।


कहा कि हिंदू धर्मशास्त्रों के अनुसार भगवान राम की ससुराल जनकपुर नेपाल में ही है। इसलिए भी प्रत्येक देशवासी का यह कर्तव्य बन जाता है कि इस घोर प्राकृतिक आपदा में हम पूरे तन मन और धन से नेपाल के भूकंप पीड़ितों क ी मदद के लिए आगे आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन



कार्यकर्ताओं ने पूरे नगर में  भ्रमण करके भूकंप पीड़ितों के सहायता के लिए भिक्षाटन किया। इस मुहिम में जिला उपाध्यक्ष विनीत तिवारी, बबलू यादव, नीरज गुप्ता, अनुराग तिवारी, अवधेश मार्य, गोविंदा , देवेंद्र राजभर , उत्सव राय, अखिलेश चौरसिया, राजू मौर्य संजय  राज, राजा राजभर, पवन सिंह, अखिलेश चौहान, नितीश तिवारी, मनीष पांडेय सहित दर्जनों कार्यकर्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें