फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान केंद्रों पर न सेंटाइजर , न मास्क और सोशल डिस्टेसिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
चिरैयाकोट। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दौरान कुछ मतदान केन्द्रों को छोड़कर अधिकतर मतदान केन्द्रों पर कोरोना गाइडलाइन का पालन नहीं नजर आया। बूथ पर न तो सामाजिक दूरी का पालन किया गया और न ही सैनिटराइजर का ही उपयोग किया गया। उधर, पुलिस ने मतदान में गड़बड़ी का प्रयास करने के आरोप में 14 लोगों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

कई मतदान केन्द्रों का निरीक्षण एडीशनल एसपी, एसडीएम, और क्षेत्राधिकारी मुहम्मदाबाद गोहना ने किया। पोलिंग बूथों पर मतदाताओं की लंबी कतारें लगीं रही। पोलिंग बूथ में पुलिसकर्मी और मतदान अधिकारी भी बिना मास्क के काम करते दिखाई दिए। अधिकतर बूथों पर कोरोना गाइड लाइन का पालन नहीं दिखा। ग्राम पंचायत असलपुर, नासिरपुर,मिर्जापुर, करमी, सुल्तानीपुर, अल्देमऊ, सरौदा, मनजीत आदि अनेक ग्राम सभाओं में मतदान केंद्र के पास पुलिसकर्मी तैनात रहे। मतदाताओं को अपना बताने को लेकर दो प्रत्याशियों के बीच नोक झोंक भी हुई। लरेवा गांव में पीठासीन अधिकारी के पास उन्हें प्रभावित करने का प्रयास करने वाले छह लोगों को पुलिस रात में ही पकड़ ले गए। इसके अलावा कई बूथों पर मतदाताओं को अपना बताकर झगड़ रहे आठ लोगों को पुलिस हिरासत में लेकर थाने गई। कई मतादाताओं ने मास्क को गले में लटका रखा था। अंदर बूथों पर सौ से अधिक महिलाएं कतार में लगी हुई थीं और वे एक दूसरे से सटकर खड़ी हुई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें