फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक ही गांव से चोरों ने उड़ाए तीन किसानों के मोटर

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। घोसी कोतवाली क्षेत्र के डाडी के चमरई गांव में मंगलवार की रात बेखौफ चोरों ने तीन किसानों के टयूबबेल के मोटर चोरी कर ले गए। बुधवार को चोरी की जानकारी होने पर किसानों में भारी आक्रोश है। घोसी कोतवाली क्षेत्र के चमरई गांव निवासी महेश चौहान, जयनाथ चौहान तथा रामशरिख चौहान का गांव में खेतों में सिंचाई के लिए ट्यूबवेल लगा है। तीनों किसान अपने ट्यूूबवेल पर दरवाजा बंद कर घर चले गए। बुधवार की सुबह किसान जब खेत पर गए तो उन्हें चोरी की जानकारी हुई। एक ही रात में गांव के तीन किसानों का मोटर चोरी होने से गांव के किसानों में आक्रोश दिखा। तीनों किसानों ने चोरों को आरोपित करते हुए कोतवाली में तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें