नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान में कोपागंज ब्लाक के कसारा प्राथमिक विद्यालय में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें दौड़, लंबी कूद के साथ ही वालीबाल प्रतियोगिता का दिलचस्प मुकाबला हुआ।
नेहरू युवा मंडल लैरो ने युवा क्लब महुवार को पछाड़ते हुए ट्राफी पर कब्जा जमाया। उद्घाटन मैच इंदारा और मधेपुरा के बीच खेला गया। इसमें मधेपुरा ने लगातार दो राउंड में पराजित करते हुए जीत हासिल की।
कसारा और लैरो के बीच हुए मुकाबले में लैरो ने कसारा को हराते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश किया। फाइनल में महुवार और लैरो की टीम के बीच जबरदस्त मुकाबला हुआ।
इसमें लैरो ने 23 के सापेक्ष 25 अंक और 14 के मुकाबले 25 अंकों की बढ़त के साथ महुआर को हराकर ट्राफी पर कब्जा जमाया। इसके अलावा दौड़ और लंबी कूद आदि खेलों का भी आयोजन हुआ।
विजेता टीम को युवा उद्यमी एवं खेलप्रेमी बालकृष्ण थरड ने सम्मानित किया। विजेता और उप विजेता टीम को नगद एवं शील्ड देकर पुरस्कृत किया गया। खेल का उद्घाटन संजय राय ने किया।